फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मतदान वाले वाले बूथों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कम मतदान वाले वाले बूथों का होगा सर्वे
विज्ञापन

- मतदान कम होने का पता लगाने को सभी तहसीलों में गठित होगी स्वीप कोर कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में कम मतदान के कारणों का बूथवार सर्वे होगा। इसके लिए सभी तहसीलों में स्वीप कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। मतदान कम होने के कारणों का पता चल जाने पर बूथ से संबंधित गांव में स्वीप एक्टिविटी बढ़ाकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के बाद एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिया कि स्वीप की कार्ययोजना 14 अगस्त तक उपलब्ध करा दी जाए। इसमें राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कैलेंडर को शामिल करते हुए स्वीप की कार्रवाई पूरी कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। स्वीप के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को आयोग की वेबसाइट पर अवश्य अपलोड किया जाए। डीएम ने प्रत्येक तहसील में स्वीप कोर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अवगत कराया गया है कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाता को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इनसे फार्म 20 भरवाया जाएगा तथा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सहमति ली जाएगी। इसके बाद ही इनको पोस्टल बैलट दिया जाएगा। इसके लिए सभी निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र के वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों की अभी से टैगिंग करा लें, ताकि मतदान के समय प्रक्रिया पूरी करके इनसे पोस्टल बैलेट से मतदान कराए जा सके। इस दौरान एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, एसडीएम आनंद श्रीनेत, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें