फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालय के सामने हुए हादसे में छात्र की मौत, दूसरा घायल

Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। परसोनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें बाइक पर पीछे बैठे छात्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के हटवा निवासी सूरज चौरसिया (16) पुत्र जगराम घोषण गांव स्थित ननिहाल में परशुराम के घर पर रहकर कक्षा 11 में पढ़ता था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घोषण गांव के संदीप के साथ बाइक पर बैठकर भानपुर किसी काम से जा रहा था। परसोनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पीछे से वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। बाइक समेत गिरकर बाइक सवार संदीप व सूरज घायल हो गए। गंभीर चोट आने से सूरज की मौके पर मौत हो गई।
संदीप को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि सूरज के मामा सुनील के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें