संविलियन प्राथमिक विद्यालय देवमी में शिक्षकों द्वारा बच्चों को चंदन लगा कर स्वागत -स्रोत विद्या
- फोटो : 1
बनकटी। बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों के खुलने के बाद शिक्षकों ने आने वाले बच्चों को चंदन लगाकर स्वागत किया। गर्मी की वजह से पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थित न करे बराबर रही।
संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 242 के सापेक्ष 59 छात्र, सिविलियन प्राथमिक विद्यालय बनकटी में 191 के सापेक्ष 42 व प्राथमिक विद्यालय चिंताखोर में 89 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 17 बच्चों की उपस्थिति रही। यही हाल जिले के अन्य परिषदीय स्कूलों का रहा। स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही।
प्रधानाध्यापक मो. इकबाल सहित शिक्षकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला दिन होने के कारण व गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति नहीं रही। इसके साथ ही शुक्रवार को मुहर्रम भी है, विद्यालय बंद रहेगा। अब सोमवार को ही बच्चों की सही तरीके से उपस्थिति हो सकेगी।