फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने के लिए होगा समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में गठित होंगी समितियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में समितियों का गठन किया जाएगा। जिसमें 21 सदस्य शामिल होंगे। 18 से 35 वर्ष तक के युवा इस समिति का सदस्य हो सकेंगे।
उक्त बातें युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ विभ्राट चंद कौशिक ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। यदि ग्राम सभाओं की ओर से तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी तो मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसी के साथ ही छह एकड़ में स्टेडियम बनाए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने युवा कल्याण परिषद को भंग कर दिया था। लेकिन मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार में इसका पुनर्गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि परिषद के अध्यक्ष पदेन मुख्यमंत्री होते हैं। सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में लगी हुई है। युवक व महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकूद किट वितरित किए जा रहे हैं। खेल से युवाओं का स्वाभाविक विकास होता है। इसलिए युवा खेलों में सकारात्मक ऊर्जा लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में खेलों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बताया कि समिति बनाने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी के यहां रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित 21 सदस्य शामिल होंगे। यह भी बताया कि तैराकी के लिए यदि ताल उपलब्ध कराया जाता है, तो उसे तरणताल के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि तैराकी में भी युवा प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें