बस्ती। सपा कार्यालय में हुई मासिक बैठक में शनिवार काे मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर संगठन की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 22 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किया है। राहत की बात यह है कि लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं को किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर पहले से भरे दो फार्म देंगे, जिनमें मतदाताओं को पिता, माता का नाम, मोबाइल नंबर और आधार संख्या भरनी होगी।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र चौधरी, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, राम सिंह यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, गुलाब सोनकर आदि ने संगठन को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण हैं और जीत की कुंजी बूथ प्रबंधन में ही है। राजेंद्र यादव, वीरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।