हर्रैया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल संवर्ग से संबंधित लंबित मांगों के निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील लेखपाल संघ ने अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल के नेतृत्व में मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह को सौंपा। समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग करते हुए चेताया कि अगर मांगें नहीं पूरी हुईं तो लेखपाल संघ 15 नवंबर को आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल मंत्री दुर्गेश द्विवेदी, छोटेलाल पटेल, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अनिल चौधरी, निलेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद