फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से तटबंधों की मरम्मत, ग्रामीण दहशत में

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के गौरा सैफाबाद तटबंध पर हो रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
धीमी गति से तटबंधों की मरम्मत, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

15 दिन पहले बह गया था स्पर का नोज
बस्ती। क्षेत्र के गौरा सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास स्पर संख्या चार और छह का फिर से मरम्मत किया जा रहा है, लेकिन कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। इस नाते तटबंध किनारे बसे दर्जनों गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। क्योंकि मानसून आने में अब महज चंद दिन बचे हैं।
सरयू नदी में तीन धाराएं प्रवाहित हो रही हैं। तीनों धाराएं पारा गांव के पास आकर मिलती हैं। इस कारण यहां पानी की धारा तेज हो जाती है। इससे तटबंध पर काफी दवाब रहता है। तेज धारा व दबाव के चलते पारा गांव के पास बने अधिकांश कटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो बाढ़ के पानी का दबाव बमुश्किल ही झेल पाएंगे।
विज्ञापन

मटिहा गांव निवासी कल्लू शुक्ला का कहना है की पारा गांव के पास चल रहा मरम्मत कार्य काफी धीमा है। मानसून आने की आहट शुरू हो गई है। मगर कार्य अधूरा है। ऐसे में तटबंध की सुरक्षा खतरे में है। ग्राम प्रधान इंद्र लाल कहते हैं कि बाढ़ खंड को चाहिए की काम में तेजी दिखाते हुए तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्य को बाढ़ आने से पूरे कर ले।
विज्ञापन

गौरा सैफाबाद तटबंध के एसडीओ हरिश्चंद्र का कहना है की जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। तटबंध मजबूत रहेगा तो बाढ आने के समय कोई समस्या नहीं होगी। गांव सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें