फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूली बच्चों को ढोने वाले छह अनधिकृत वाहन सीज

विज्ञापन
सड़क पर अना​धिकृत वाहनों को चेक करती टीम। स्रोत- यातायात पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस और परिवहन विभाग ने अनधिकृत स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को ढो रहे छह ऑटो, वैन समेत अन्य वाहनों को पकड़ लिया। परिवहन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को सीज कर डीटीआई सेंटर में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले अमर उजाला ने अनधिकृत वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोए जाने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव ने परिवहन और पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को प्रवर्तन अधिकारी शिवकुमार मिश्र, सीओ यातायात कुलदीप यादव और प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अभियान शुरू किया।
शहर के पचपेड़िया मार्ग, बड़ेवन, पटेल चौक, मालवीय मार्ग समेत अन्य स्थानों पर स्कूल खुलने और छुट्टी के समय चेकिंग की गई। अभियान शुरू होते ही ऑटो, ई-रिक्शा और वैन से बच्चों को ले जाने वाले चालकों में खलबली मच गई। कई चालक रास्ता बदलकर निकलने का प्रयास करने लगे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग लगाकर छह वाहनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीम ने वाहनों से बच्चों को सुरक्षित उतारकर उनके घर पहुंचाने के लिए दूसरे वाहनों की व्यवस्था कराई। इसके बाद पकड़े गए वाहनों को सीज कर डीटीआई सेंटर में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक इधर-उधर भागते नजर आए।

अनधिकृत वाहनों से बच्चों को ढोने पर होगी कार्रवाई
अनधिकृत वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी यदि कोई टेंपो, वैन या अन्य वाहन से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन टीम का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

- माला बाजपेई, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें