- वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने कराए सभी मुकदमे
- ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप के चालकों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । यातयात को सुचारु रूप से संचालित करने में बाधा बनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वाल्टरगंज थाने में छह मुकदमे दर्ज किए। यह सभी मुकदमे पड़िया स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ दर्ज किए गए।
इस क्रम में आरक्षी भगवान दयाल यादव थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक महेन्द्र प्रताप निवासी दसिया थाना रुधौली , पिकअप चालक रोहित निवासी कुदरहा थाना लालगंज के खिलाफ, आरक्षी संजय यादव थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर पिकअप चालक बासदेव निवासी मुसहा थाना पैकोलिया, ट्रक चालक आशाराम निवासी बाबा तकिया (गुलहरिया घाट) थाना गौर चौराहा जिला बलरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार आरक्षी अवधेश कुमार थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक चन्द्रभान निवासी भीटिया डीहगढ़ थाना रुधौली और ट्रैक्टर चालक राम प्रकाश निवासी अरदा थाना रुधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
------------