फोरलेन पर छावनी थाने के हिंदूपुरवा के पास हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाने के पचवस के हिंदू पुरवा के पास सोमवार को हुई बस-ट्रक में टक्कर की घटना में अज्ञात ट्रक के चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में हैदरगढ़ डिपो की बस के चालक सरमद बेग ने तहरीर दी थी।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हैदरगढ़ डिपो की बस अयोध्या से गोरखपुर के लिए निकली थी, जो छावनी थाना क्षेत्र के हिंदू पुरवा गांव के करीब स्थित ढाबे के पास पहुंची तो गलत लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बस चालक लखनऊ जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा कला निवासी मनी चंद गाड़ी में फंस गए। वहीं, बस में सवार गोरखपुर जनपद के सरवसी बढ़नी गोपालपुर निवासी मदन सिंह, वहीं के डाडी खास निवासी रामाज्ञा सिंह व कुशीनगर जनपद के सिसौली बाजार खड्डा निवासी धनंजय राय घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ट्रक चालक विश्वनाथ पुत्र राम सुमेर निवासी रेड़वल थाना छावनी और बस चालक मनीचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अन्य घायल यात्रियों का उपचार एनएचआई एंबुलेंस कर्मियों ने किया था। मंगलवार को इस बारे में मुकदमा दर्ज किया गया।