महंगाई के मुद्दे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
बस्ती। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य की अगुवाई में शहर में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक, सामाजिक मोर्चे पर सबसे खराब स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका करारा जवाब देंगे। इसी कड़ी में नगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि भाजपा सर्वाधिक कर वसूलने वाली सरकार है।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से संजय कुमार ‘मुकेश’, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अमर बहादुर शुक्ल, रामचंद्र चौहान, दीपक पांडेय, विजय कुमार, श्याम, अंकित कुमार, दीपक पांडेय, अभय भारती, जितेंद्र गौतम, गुलाम मोहम्मद आदि शामिल रहे।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पेट्रोल डीजल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के मूल्य में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। तहसील क्षेत्र के दुबौली में संचालित पेट्रोल पंप के परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने की। इस मौके पर रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह, जिला सचिव इफ्तेखार अहमद, राजेश कुमार, दीना नाथ चौधरी, खदेरू प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद