फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर खाना खाने गए लोग बच्ची को छोड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा पर खाना खाने गए लोग बच्ची को छोड़ गए
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर कवलपुर गांव के पास स्थित ढाबे पर भोजन करने रुके परिवार के लोग पांच वर्ष की बच्ची को वहीं छोड़कर वाहन से निकल गए। बच्ची को रोता देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस चौकी विक्रमजोत में सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल स्टाफ, सीसीटीवी फुटेज और पेमेंट स्लिप से बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। होटल कर्मियों ने बताया कि पूछने पर बच्ची ने अपना नाम अंजली सोनी, पिता का नाम अरुण कुमार सोनी, मां का नाम नीतू सोनी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दिन में करीब 2:30 बजे बोलेरो वाहन पर सवार लोग खाना खाने के लिए रुके। फिर बच्ची को छोड़कर वाहन पर सवार होकर चले गए। बच्ची अपने मां-बाप और अपने नाम के सिवा कुछ नहीं बता पा रही है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने बताया कि बच्ची को ढाबे से चौकी पर लाया गया है। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें