बस्ती। कोई भी व्यक्ति बिना भगवान की भक्ति के अधूरा है। यदि गीता, मानस नहीं पढ़ पा रहे हैं तो संतों की संगत में आकर कथा का श्रवण करिए।
यह बात अयोध्या से आये कथावाचक युवराज स्वामी मदनमोहन आचार्य मोहित ने श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में रहें, ईश्वर को मत भूलिए।
इससे पूर्व रुधौली क्षेत्र के मुनियांव गांव स्थित इंद्रप्रस्थ भवन में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान कलावती देवी ने व्यास पीठ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मुख्य यजमान कलावती देवी के साथ विनोद कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, ओम नरायन पांडेय, श्री भगवान पांडेय, कृष्ण गोपाल पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय ने सबसे पहले गणेश भगवान की स्तुति की। इस दौरान महिलाओं ने मंगलगान किया। इस मौके पर शेषमणि पांडेय, देवेश पांडेय, मोहित पांडेय, सुभाष पांडेय, प्रशांत पांडेय, अनूप पांडेय पांडेय आदि मौजूद रहे।