बस्ती। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकटा कप्तानगंज के सर्वोच्च दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामचंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक उदयभान सिंह और विशिट अतिथि राजेश सिंह ने विद्यार्थी जिज्ञासा पांडे, आदित्य चतुर्वेदेी, मोनी, पायल, रेनू, शीलम मौर्या, महिमा, प्रिया, अमृता चौधरी, राधा, मोनिका, शिल्पी, शनि पांडेय, डिम्पल चौधरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार वर्मा, राहुल भारती, संजय कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार, सत्येद्र कुमार पांडेय, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।