फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहालग में कम तौल पर नपेंगे दुकानदार, बाट-माप ने तेज की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सहालग में कम तौल मामले में दुकानदार नपेंगे। बाट-माप विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। यदि कहीं भी तौल में कमी की शिकायत मिली या घटतौली के मामले सामने आएं तो विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए बाट-माप विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में जांच अभियान चलाया। 793 कांटों की जांच में कई दुकानदारों द्वारा मानकों की अनदेखी की गई है, जिसमें 241 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। वित्तीय वर्ष में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने कुल 793 कांटों (वजन माप उपकरणों) की जांच की। जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानदार मानकों के अनुरूप उपकरणों का उपयोग नहीं कर रहे थे। जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आशंका बना रहता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जांच में 241 दुकानदारों के यहां कमी पाई गई। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दुकानदार जानबूझकर कम वजन देने के लिए त्रुटिपूर्ण कांटों का उपयोग कर रहे थे, जबकि कुछ मामलों में समय पर सत्यापन नहीं कराने के कारण खामियां सामने आई।
विज्ञापन

जिसमें से 179 दुकानदारों ने समन शुल्क के रूप में कुल 7.6 लाख रुपये जमा किए। वहीं, चालू सत्र में विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। कांटा और बाट का नंबरिंग शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें