बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को हडिया चौराहे पर एक हाल में हुई। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने अध्यक्षता की। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों को पद से बर्खास्त करते हुए सभी 28 सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर देने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में दुबौलिया से दिवाकर सिंह, कुदरहा ओम प्रकाश पांडेय और रूधौली में रजनीश मिश्र को संघ के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, राजकुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय, ओम प्रकाश पांडेय, दिवाकर मिश्र, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद