बस्ती। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, भारत टैक्सी समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ का लाइव प्रसारण बुधवार को प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से किसानों को 6.00 प्रतिशत ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने वाली योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा सहकारी संस्था आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी शुरू की गई। भारत टैक्सी के चालकों को पांच लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में बीपैक्स के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए ‘उर्वरक सेतु’ एप की शुरुआत की जानकारी दी गई। साथ ही बीपैक्स की स्वीकृत ब्याजमुक्त ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पं. सरोज मिश्रा, हरीश सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, रोली सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रामबचन राम, जनपद के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता रविशंकर और राहुल सिंह मौजूद रहे।