फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियोंं ने एलपीजी गैस की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के अलग-अलग बैंक खातों से 7 लाख 23 हजार 234 रुपये ले लिया।
विज्ञापन

बैंक से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खड़ौआ उर्फ छबिलहा निवासी कृष्णानंद यादव ने तहरीर देकर बताया है कि उनसे एक व्यक्ति ने एलपीजी गैस की एजेंसी देने के नाम पर संपर्क किया। बताया जा रहा है कि एजेंसी लेने के लिए नियम व शर्त की जानकारी देने के नाम पर जालसाज ने कृष्णानंद के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक एपीके फाइल भेज दी। इसी फाइल को डाउनलोड करते से ही गोलमाल हो गया।
विज्ञापन

जालसाज ने एपीके फाइल के जरिए एक्सेस लेकर उनके अलग-अलग बैंक खातों से सात लाख 23 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। साइबर थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि एपीके फाइल के माध्यम से जालसाज ने एक्सेस लेकर फ्राड किया है। केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें