दवा व्यवसायियों को डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ
बस्ती। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत डीएम सौम्या अग्रवाल ने जिला अस्पताल परिसर में आयोजित केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यक्रम में दवा व्यवसायियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सदस्य व पदाधिकारी स्वयं मतदान के साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें। शहर के सभी दवा विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठानों पर मतदान करने को लेकर बैनर-पोस्टर लगाए हैं। जो प्रशंसनीय कार्य है।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। स्वीप आईकान डॉ. श्रेया, आशुतोष राय, शीतला पटेल, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा, विशाल मल्होत्रा, अशोक सिंह, इंद्रमणि पांडेय, रामगोपाल कसौधन आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा, कुलदीप सिंह, शक्ति गुप्ता, आशीष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश, शकील मोहम्मद, अतुल आदि मौजूद रहे। श्रीमंगला काली मंदिर से निषाद टोला, पिकौरा शिवगुलाम तक मशाल जुलूस निकाला गया। वालीबाल खिलाड़ी हिना खातून ने मशाल उठाया। जूलूस रंजती चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। मौके पर सीडीओ, स्वीप आईकान, अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, यदुवंश चौधरी, आशीष शुक्ला, कमल किशोर शुक्ला, हेमन्त उपाध्याय, कृष्ण गोपाल निषाद, ज्ञानेंद्र मिश्र, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से शास्त्री चौराहे से कंपनीबाग, न्याय मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
इस मौके पर परमात्मा प्रसाद, मस्तराम वर्मा, राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, संतोष कुमार राय आदि मौजूद रहे। जनता उच्चतर माध्यमकि विद्यालय इटवा कुनगाई से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से इटवा, कुनगाई बुर्जुग, लालतागंज, परसा चौराहा होते हुए सेखुई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जाकर समाप्त हुई। मौके पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय, अनिल सिंह, ज्योति सिंह, विकास कुमार, राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे। अपरबल राव रामबख्श सिंह इंटर कॉलेज गंधरिया गजराज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रधानाचार्य राम निवास, अनिरुद्ध कुमार वर्मा, उत्तम कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार श्री गणेश विद्या मंदिर किसान हाई स्कूल हरदीबाबू के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदान करने की अपील किया। मौके पर प्रबंधक संजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र, दीपक, सूर्य प्रकाश, अंशिका पांडेय अर्पिता पांडेय आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग व वृद्धजनों ने बैलेट पेपर से किया मतदान
टिनिच (बस्ती )। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गावों में दिव्यांगों व वृद्धजनों ने शुक्रवार को मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि विधानसभा के बाधाकणर, मिश्रौलिया, कुर्दा, दुबौलिया, पिकौरा, गयाजीतपुर, खजुहा, पिकौरा में दिव्यांग व वृद्धजनों से मतदान कराया गया। बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर पोलिंग पार्टी इन गांवों में पहुंची और बैलेट पेपर से मतदान कराई। मौके पर मतदान अधिकारी अरविंद पाल, अब्जर्वर महेंद्र कुमार तिवारी, आनन्द कुमार व एसआई जय प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।