फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेमेस्टर व बैक पेपर की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। कपिलवस्तु सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में बृहस्पतिवार से सेमेस्टर व बैक पेपर की परीक्षाएं दो पालियों में शुरू हो रही हैं। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में कुल 413 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालय के सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने बताया कि बीए तृतीय और पंचम सेमेस्टर की संस्थागत व बैक पेपर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर में सिर्फ छात्रों के बैक पेपर एवं इंप्रूवमेंट की परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए प्रथम सेमेस्टर नवीन नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक से शाम चार बजे तक चलेगी।
प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी वॉयस रिकॉर्डर की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें