फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लकड़ी के बैट से मारपीट के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार रात एक युवक को घर के अंदर बंद कर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 8 दिसंबर की रात करीब 9 बजे विपक्षियों ने उन्हें पारिवारिक बात करने को कहकर घर पर बुलाया। आरोप है कि पहुंचते ही नरायनपुर तित्र निवासी राम नरेश, आशीष व भारत नगर तेनुआ निवासी शनि ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गेट के अंदर बंद कर लकड़ी के बैट से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें