रुधौली। उपजिलाधिकारी अहमद फरीद ने सोमवार को ईओ अमित सिंह और एसडीओ मो. वाहिद के साथ कस्बे के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आग से बचाव के इंतजाम देखे।
उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारी व आयोजकों को पंडालों में अग्निकांड और शॉर्ट सर्किट से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। कहा कि पंडालों में बिजली की वायरिंग सुरक्षित तरीके से की जाए और पर्याप्त मात्रा में बालू की बोरियां, पानी व अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) उपलब्ध रहें। पंडालों में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। संवाद