संवाद न्यूज एजेंसी
बहादूरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के पिलाई अकसड़ा मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने पीआरबी को अपने ऊपर गोली चलने की सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। छानबीन के दौरान मामला झूठा पाया गया।
पुलिस ने गलत सूचना देने पर संबंधित लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात को पीआरबी को सूचना दी गई कि स्कार्पियो सवारों पर गोली चलाई गई है। गोली वाहन के पहिये में लगी। इससे गाड़ी पंक्चर हो गई।
गोली चलने की सूचना पर हरकत में आई कलवारी व नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कलवारी के थानेदार जर्नादन प्रसाद ने बताया कि पकड़ी मिश्राइन थाना नगर निवासी सचिन, गोलू और पंकज ने गोली लगने की सूचना दी थी। जांच में मामला झूठा पाया गया।