फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को हर्रैया (बभनान) चौराहे से महूघाट तक स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासन की भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


एसएनएसबी इंटरमीडिएट कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्थापक दीप नारायण मिश्रा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य व कर्णधार हैं। हमारा यह कर्तव्य है कि हम जितना संभव हो, बच्चों के अंदर देशप्रेम की भावन जागृत कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन सदैव तत्पर रहेगा कि ऐसे प्रयोजनों का आयोजन करता रहेगा। समाजसेवी शक्तिदीप पाठक ने बताया ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक फैलाने वाले देशों को संदेश दे दिया है कि यह नया भारत है। यदि कोई हमें छेड़ेगा तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के साथ अन्य देशों को भी भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है।
इस दौरान गौरव त्रिपाठी, मनोज ओझा, कात्यायनी उपाध्याय, धर्मेश पांडेय, मयंक, गजेंद्र, रियाज, किरन शर्मा, पवन मौर्या, अवधेश सिंह, सोनू, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें