फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का वर्णन

Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। बनकटी ब्लॉक के सुरापार गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन शनिवार को अयोध्याधाम से आए कथा व्यास पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री ने सुदामा चरित्र एवं सुखदेव विदाई का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जैसी करो सच्चा मित्र वही है, जो बिना बताए मित्र की परेशानी को समझे और साथ ही बिना बताए मित्र की मदद भी कर दे। कथा व्यास ने बताया कि सच्चे मन से श्रीमद्भागवत सुनने वाले का संबंध श्रीकृष्ण से अपनेआप जुड़ जाता है। श्री कृष्ण की कृपा उन पर सदैव बनी रहती है। उस व्यक्ति पर कलयुग भी अपना प्रभाव नहीं जमा पाता। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों का भी विस्तार से वर्णन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें