फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 134 परिषदीय स्कूलों के छात्रों के ऊपर ‘खतरा’

विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगियापार से सटा विद्युत पोल और ऊपर से गया हाईटेंशन त? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जिले के 134 परिषदीय स्कूलों के छात्रों के ऊपर ‘खतरा’
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 134 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे स्कूल खुलने से बंद होने तक ये बच्चे खतरे के साए में रहते हैं। हाईटेंशन लाइन के कारण ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इन स्कूलों में कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा मिले। विद्यालय के ऊपर तार गुजरने के चलते ही सिद्धार्थनगर जिले के धनौरा मुस्तकहम में संविलीयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौरा मुस्तकहम में खेलते समय गांव के तीन बच्चे शनिवार को करंट की चपेट में आ गए।
जिले में करीब 2200 विद्यालयों में से 134 के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में कहीं के छत के ऊपर से तो कहीं परिसर के बीचों बीच हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम सिंह ने बीएसए से सूची भी मांगी है। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार, जिले के बनकटी में 25, सदर में 10, दुबौलिया में पांच, गौर में सात, कुदरहा में नौ, परशुरामपुर 23, सांऊघाट 16, विक्रमजोत में 17, रुधौली में तीन व बहादुरपुर में 13 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटाने का अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ। यदि निर्देश मिलेगा तो लाइन हटवाई जाएगी, लेकिन इसका खर्च शिक्षा विभाग को वहन करना होगा।
विज्ञापन

तार हटवाने के लिए तैयार की गई है सूची
बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है, वाले परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। निर्देश मिलते ही विद्युत निगम की मदद से लाइनें हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें