फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण की हिदायत

Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आपसी समन्वय से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण की हिदायत दी।
विज्ञापन

कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उसकी वीडियोग्राफी जरूर कराई जाए। समस्याओं के निस्तारण के बाद फीडबैक भी लिया जाना जरूरी है। इस दौरान आईं 54 शिकायतों में मौके पर मात्र 8 का निस्तारण हो सका।
एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक ने कहा कि इस समय राहत आयुक्त कार्यालय से निर्देश आया है कि जनपद में छायादार स्थानों पर पानी का मटका रखकर प्याऊ संचालित किया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी व संबंधित ईओ अपने क्षेत्र में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसकी मानीटरिंग शासन स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में आए 54 प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग के 14, विकास के 10, पुलिस के 12, चकबंदी के 03, विद्युत के 03, अन्य विभाग के 12 प्रार्थनापत्र शामिल रहे।
एसपी अभिनंदन, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, एसीएमओ एके चौधरी, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें