बस्ती। सहालग का सीजन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। बाजार में रौनक बढ़ गई है। जिन घरों में शादी-विवाह पड़ा है, उन घरों के लोग सामान की खरीदारी में जुट गए है। कपड़ा, बर्तन, ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। ग्राहकों को देख व्यापारियों का उत्साह भी बढ़ गया है।
खरमास में शुभ कार्य न होने से खरीदारी भी ठप थी। मकर संक्रांति के बाद शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। ऐसे में बाजार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सहालग सीजन के लिए दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। आभूषण की दुकानों पर हल्के और फैंसी सोने-चांदी के आभूषण की बिक्री तेज हो गई है। कपड़े की दुकानों पर पहुंचकर ग्राहक दूल्हे के लिए सूट, शेरवानी, इंडो वस्टर्न सूट खरीद रहे हैं तो दुल्हन के लिए लहंगा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
शादी के मौके के लिए परिजन भी अपने लिए कपड़े खरीदने में जुटे हैं। कपड़े की दुकान पर महिलाएं डाल के लिए साड़ी, फैंसी, बनारसी, अंगरेजा खरीद रही हैं।
ह