फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने दबोचा, लंबे समय से थी तलाश

Fri, 22 Sep 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

आरपीएफ पोस्ट बस्ती इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर बाजार स्थित सहज जन सेवा केंद्र की पखवारे से निगरानी की जा रही थी। उसकी गतिविधियों की सूचना एकत्रित कर एक आरोपी को मौके पर हिरासत में लेकर 143 रेल अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया गया है। उसके सहयोगियों को चिन्हित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बस्ती समाचार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी कि आरपीएफ ने जिले के नगर बाजार कस्बे से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाले को उसकी दुकान से पकड़ लिया है और जेल भेज दिया। जबकि दूसरा साथी मौका देखकर भाग निकला।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र, एसआई सुनील कुमार कसाना, एएसआई रवींद्र कुमार सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, कां. कमलेश कुमार चौबे, कां. अनिल कुमार यादव, हरिद्वार सिंह व कां. शमशाद मंसूरी की टीम ने गोरखपुर से आए सीआईबी के निरीक्षक धीरज कुमार सिंह के साथ नगर बाजार कस्बे में संचालित एक सहज जनसेवा केंद्र पर छापेमारी किया और यहां के निवासी सेराज आलम कुरैशी को रंगे हाथ टिकट बनाते हुए पकड़ लिया, जबकि उसका एक सहयोगी मौका देखकर भाग निकला।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ ताल बाजार...अब नया सवेरा पर सैर के साथ कर सकेंगे खरीदारी, बनाई जा रहीं 80 दुकानें
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह पर्सनल आईडी पर ई टिकट बनाकर बेच रहा था और तीन सौ रुपए अधिक वसूली कर रहा था। इस मौके पर टीम के हाथ 17 पर्सनल आईडी मिले। छानबीन में 92 हजार 967 रुपए 70 पैसे के 22 यात्रा के शेष टिकट, 50 हजार 126 रुपए 75 पैसे के 25 पूर्ण टिकट समेत कुल 1 लाख 43 हजार 94 रुपए 45 पैसे के टिकट बरामद किए गए। टीम ने लैपटॉप व अन्य सामग्री अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही थी सुरागरसी
आरपीएफ पोस्ट बस्ती इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर बाजार स्थित सहज जन सेवा केंद्र की पखवारे से निगरानी की जा रही थी। उसकी गतिविधियों की सूचना एकत्रित कर एक आरोपी को मौके पर हिरासत में लेकर 143 रेल अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया गया है। उसके सहयोगियों को चिन्हित कर तलाश की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें