फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चे बोले- नहीं मिल रहा गिलास भरकर दूध

Fri, 22 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली-बस्ती। कंपोजिट विद्यालय बिजलपुर में बृहस्पतिवार जांच टीम पहुंची। यहां बच्चों को कम दूध देने की शिकायत की जांच की गई। पूछताछ में बच्चों ने कहा कि उन्हें पीने के लिए गिलास भरकर दूध नहीं मिलता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की थी कि कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को कम मात्रा में दूध दिया जाता है। इसके बाद बीईओ विजय कुमार आनंद व पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पता चला कि कक्षा एक से आठ तक 83 बच्चे पंजीकृत हैं। मौके पर 45 बच्चे मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान आठवीं के प्रिंस, छठवीं के विमल, रवि किशन, व किशन ने टीम से बताया कि उन्हें पीने के लिए गिलास भरकर दूध नहीं दिया जाता है। बीईओ ने बताया कि बच्चों के बयान के आधार पर जांच रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान विद्यालय में हलचल बढ़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें