फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज ने की तैयारी, रूट बदल कर चलेंगी बसें

Tue, 04 Aug 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन निगम की 102 बसों को मरम्मत की जा रही, रेलवे ने भी दिखाई तेजी
विज्ञापन

- सात से बंद हो रहे हाईवे के बाद यात्री रेलवे से लखनऊ तक करेंगे सफर

बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूट की बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। अयोध्या-बस्ती रूट पर कांवड़ियों का दबाव ज्यादा रहने के कारण इस पर संचालन बंद रहेगा। लखनऊ जाने वाली बसें डुमरियागंज होकर बेंवा, बलरामपुर उतरौला होकर बाराबंकी लखनऊ जाएंगी। बसों को डायवर्ट किए जाने के कारण दूरी और यात्रा का समय बढ़ जाएगा। इससे ट्रेनाें में भीड़ बढ़ेगी। यात्री बस के बजाय ट्रेन पर सफर करने पर जोर देंगे।
रोडवेज ने भी डायवर्जन के अनुसार रूट चार्ट तैयार कर लिया है लेकिन किराये में वृद्धि को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन के अनुसार बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। गोरखपुर जाने वाली बसें बस्ती-कांटे मार्ग से होकर जाएंगी। लखनऊ जाने वाली बसें दो रूट से आ और जा सकेंगी। पहला डुमरियागंज-बेंवा, गोंडा और दूसरा मार्ग महादेवा, कुदरहा होकर कलवारी, टांडा से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है। अन्य रूट पर सेवाएं पूर्ववत रहेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज का प्रयास है कि किसी भी रूट पर संचालन प्रभावित न हो। इसके लिए सभी निगम की 102 बसों की मरम्मत करा दी गई है। 38 अनुबंधित बसें भी रहेंगी। सात अगस्त से 11 अगस्त तक हाईवे पर संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार तय किए गए रूट से बसों का संचालन किया जाएगा। दूरी बढ़ जाएगी लेकिन किराए पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। जो आदेश होगा उसे लागू किया जाएगा। - कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें