फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़े कंटेनर में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र में मुरादीपुर चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 2:30 बजे सर्विस फुटपाथ पर खड़े कंटेनर में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी हर्रैया में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुरादीपुर चौराहे के पास एनएचआई के किनारे सर्विस फुटपाथ पर एक कंटेनर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कंटेनर के पिछले हिस्से में बाईं ओर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कहार पुरवा निवासी नीरज प्रजापति, अयोध्या के पलिया निवासी अभिषेक कुमार, कुशीनगर के काटनवार निवासी मुस्लिम और अयोध्या के रानोपाली स्थित जोगियाना निवासी रामवती देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। चिकित्सकों ने नीरज प्रजापति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत 10 लोग सवार थे। बस चालक उन्नाव के असोहा क्षेत्र के हरपुर हल्ला निवासी उमाशंकर और परिचालक रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र निवासी राजेंद्र कुमार सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और एनएचआई की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें