फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.05 करोड़ से संवरेगी पांडेय बाजार व भद्रेश्वरनाथ की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
10.05 करोड़ से संवरेगी पांडेय बाजार व भद्रेश्वरनाथ की सड़क
विज्ञापन

- पांडेय बाजार से चैनपुरवा ओवरब्रिज व पॉलिटेक्निक चौराहा की सड़क भी बनेगी
- डारीडीहा से भद्रेश्वरनाथ तक 2.12 किमी मार्ग का भी होगा निर्माण, धन अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की सीमावर्ती सड़क पांडेय बाजार से चैनपुरवा ओवरब्रिज तक तथा पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा डारीडीहा भद्रेश्वरनाथ की सड़क को संवारने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड करीब 10.05 करोड़ रुपये खर्च करेगी। धन अवमुक्त होने के बाद निविदा भी करा लिया गया है। इसी माह तीनों सड़कों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
पांडेय बाजार से चैनपुरवा ओवरब्रिज तथा पांडेय बाजार से पॉलिटेक्निक चौराहे व डारीडीहा भद्रेश्वरनाथ मार्ग जिला पंचायत की सड़क थी। इस सड़क को रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल व व्यापारी नेता सुनील गुप्ता के प्रयास से पीडब्ल्यूडी ने अधिग्रहित कर लिया। करीब छह माह तक चले ऊहापोह के बाद जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी ने तकनीकी पहलुओं को दूर कर इसे पीडब्ल्यूडी को दे दिया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की। करीब दो माह पहले शासन ने इसे पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 10.50 करोड़ का आगणन बनाकर शासन को भेजा। शासन ने इस पर मुहर लगाते हुए इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी। इस निर्माण के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शासन ने पांडेय बाजार से चैनपुरवा ओवरब्रिज के साढ़े पांच सौ मीटर के लिए 117.40 लाख, पांडेय बाजार से पॉलिटेक्निक चौराहा तक करीब 1.1 किमी के लिए 454.79 लाख तथा डारीडीहा भद्रेश्वरनाथ के 2.12 किमी सड़क निर्माण के लिए 432.77 लाख की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इं. शुभनारायण राव ने कहा कि तीन मार्गों के निर्माण की स्वीकृति के बाद अब निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई है। निविदा खुलने के बाद ठेकेदार तय होगा। संबंधित से अनुबंध के साथ ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। लंबे समय से प्रस्तावित इस मार्ग के निर्माण से शहर के सीमावर्ती क्षेत्र तथा धार्मिक स्थल भद्रेश्वरनाथ तक की यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें