फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में सड़क धंसी, जलभराव से हादसे का खतरा

Sun, 02 Nov 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से यातायात बाधित — राहगीर और व
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान में नहर कॉलोनी से पाॅवर हाउस तक एनएच-727 जी जर्जर हो गया है। दो दिन की हल्की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 8 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने यहां सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन अब वह जगह-जगह धंस चुकी है। जलभराव और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यह सड़क हर्रैया से बभनान, स्वामीनारायण छपिया, मसकनवा, मनकापुर होते हुए मोतीगंज व गोंडा जिले के दर्जीकुआं तक जाती है। वर्ष 2019 में इसे एनएच घोषित किया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी एनएच लखनऊ डिविजन के अधीन थी, जो वर्तमान में अयोध्या डिविजन को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या डिविजन के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि बभनान टाउन क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के लगभग 800 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें