बनकटी। थाना लालगंज क्षेत्र के देवमी कटौधा (नेवारी) में मिशन शक्ति केंद्र टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया।
टीम ने गांव में भ्रमण कर महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 108, 1098, 1076, 1930 आदि) की जानकारी दी गई तथा गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। संवाद