बस्ती। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में स्टेशनरी भत्ता छह रुपये से बढाकर 500 रुपये प्रति माह किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और जिला मंत्री धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक को वरासत, आईजीआरएस के प्रिंट निकालने, नोटिस, नजरी नक्शा आदि कार्यों के लिए प्रति माह केवल 6 रुपये प्राप्त होते थे। अब इसे 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यभान वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपमंत्री उमापति यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय, संगठन मंत्री नंदलाल के साथ ही शिवमूरत प्रसाद, त्रिलोचन कुमार पांडेय, गोमती प्रसाद पांडेय आदि माैजूद रहे।