फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिहायशी छप्पर जलकर राख, गाय व छह बकरियां जलकर मरी

Fri, 20 Oct 2023 01:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

राकेश पुत्र राम आसरे का गांव में भी मकान है। उनके माता-पिता गांव के बाहर रिहायसी छप्पर बनाकर रहते हैं और जानवरों को भी वहीं रखते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह खेत में गए हुए थे। उनकी माता गांव वाले मकान पर गई थी।
विज्ञापन
रिहायशी छप्पर में आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भैंसा पाण्डेय गांव में बृहस्पतिवार देर शाम रिहायशी छप्पर में आग लग गई। जिसमें 20 हजार रुपये नगदी व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक गाय और छह बकरियां जलकर मर गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राकेश पुत्र राम आसरे का गांव में भी मकान है। उनके माता-पिता गांव के बाहर रिहायसी छप्पर बनाकर रहते हैं और जानवरों को भी वहीं रखते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह खेत में गए हुए थे। उनकी माता गांव वाले मकान पर गई थी।

इसे भी पढ़ें: खुद पर डीजल उड़ेल कर लगा लिया आग, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन


इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। छप्पर जलता देख अगल-बगल के लोगों ने शोर मचाया तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर राकेश की छोटी बहन दुर्गावती दौड़कर आई और परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


सूचना पाकर मुंडेरवा प्रभारी राम कृष्ण मिश्र व हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंच पाया। राकेश ने आग लगने की घटना को संदिग्ध बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें