फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारी, पुलिस जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस लाइन में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए देशभक्ति भावनाओं के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों व विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने रंग बिरंगे पोशाकों में फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल होकर जहां परेड को भव्यता प्रदान की वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने परेड व अन्य प्रस्तुतियों का निरीक्षण किया।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव व एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी मुख्य रूप मौजूद रहे। इस दौरान 26 जनवरी की तैयारियां पूरी की गईं और इसका जायजा एसपी व एसएसपी ने लिया। परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान आन-बान व शान के नजारे भी देखने को मिले। पुलिस के जवानों ने शौर्य व वीरता के साथ ही अनुशासन के साथ पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान एसपी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आवश्यकतानुसार जरूरी दिशा-निर्देश सीओ लाइन प्रीति खरवार व आरआई संदीप कुमार राय को दिए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने संबोधन में भारत गणतंत्र राज्य का संकल्प लेने के लिए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प दिलाया। डायल 112 के चार पहिया व दो पहिया वाहन के साथ पुलिस कर्मी पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। अग्निशमन बल समेत अन्य संसाधनों के शौर्य प्रदर्शन का अभ्यास किया गया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसका भी स्कूली छात्र/ छात्राओं ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। जीवीएम कॉन्वेंट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, उर्मिला एजुकेशनल आदि स्कूलों के बच्चों ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया। विभिन्न थानों के प्रभारी, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें