फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए चर्चित गोताखोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक बवाली की फाइल फोटो
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के पास कुआनो नदी के अमोढ़वा धोबीघाट पर बृहस्पतिवार सुबह मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय मछुआरे और गोताखोर बवाली की डूबने से मौत हो गई। नदी में लापता होने के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक तलाश की। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बानपुर गांव निवासी बवाली पुत्र भगौती परिवार की आजीविका के लिए कुआनो नदी में मछली पकड़कर बेचते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह अमोढ़वा धोबीघाट पर मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में डूबने के बाद वह लापता हो गए। सूचना पर डायल-112 की पीआरवी टीम और लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला गया।
बवाली के परिवार में पत्नी गंगोत्री देवी, बड़ा बेटा रोहित (22), बेटी कुसुम (17), बेटी खुशबू (15) और छोटा बेटा राज (8) हैं। बताया गया कि उनकी मां बुधवार को ही चारधाम यात्रा पर गई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बवाली कुशल गोताखोर थे और नदी में डूबने वाले लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करते थे। ऐसे में खुद उनके नदी में डूबने की घटना से लोग हैरान हैं।प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें