फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लॉक रोड पर नाले का जीर्णोद्धार शुरू

विज्ञापन
बड़ेवन- ब्लाक रोड के मोड़ पर नाले के जीर्णोद्धार का चल रहा कार्य
विज्ञापन
बस्ती। बड़ेवन- ब्लॉक रोड के मोड़ पर जर्जर हो गए नाले के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। 50 मीटर तक नाले के निर्माण पर 11.7 लाख रुपये खर्च होंगे। शनिवार को मजदूर नाले की पुरानी ईंट को निकाल रहे थे। मोड़ के पास नाला खुला था। कुछ जगहों पर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में मोड़ से होकर गुजरने वाले राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। वहीं निराश्रित गोवंश के गिरने की संभावना रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था, जिस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

बजट जारी होने के बाद नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त नाले के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवा दिया है। पहले चरण में मजदूर नाले की पुरानी ईंट निकाल रहे हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जेई अर्पित निगम ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें