फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अबुल खैर को पुण्यतिथि पर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक अबुल खैर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस दौरान कुरआन ख्वानी के साथ खैर काॅलेज से सटे उनकी कब्र पर लोगों ने फातिहा पढ़ा। शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान व अन्य सामाजिक कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

खैर मकतब में आयोजित संगोष्ठी में खैर वक्फ-138 के मुतवल्ली जीएम खान ने कहा कि शिक्षा के बल पर हर कामयाबी को हासिल किया जा सकता है। जो कौम शिक्षित होती है, वही तरक्की करती है तथा समाज में उसी का सम्मान होता है। स्व. खैर साहब ने इस महत्व को समझा और बस्ती में शैक्षणिक संस्थानों की बुनियाद रखी। समाजसेवी मो. अयूब मुशाहिदी ने कहा कि खैर साहब ने बालिका शिक्षा को भी महत्व दिया। उनके शैक्षणिक संस्थानों को कामयाब बनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान औबैदुर्रहमान, मजहर आजाद, सै. असद, सै. जफर, मो. कामिल, चिंताहर त्रिपाठी, सै. अजमतुल्लाह, जमील अहमद आदि संगोष्ठी में मौजूद रहे।
खैर इंटर कॉलेज में प्रबंधक हमीदुल्लाह खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वहीदुद्दीन मलिक ने कहा कि खैर साहब ने बड़ी संख्या में घर व दुकानें बनवाईं। आम लोगों को जहां सिर छुपाने की जगह मिली वहीं दुकान से लोगों को रोजगार मिला है। शोएब, जावेद इकबाल, असद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेगम खैर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने कुरआन ख्वानी कर खिराजे अकीदत पेश की। प्रधानाचार्य ने कहा कि खैर साहब गंगा-जमुनी तहजीब की जीती जागती मिसाल थे। खैर कॉलेज व बेगम खैर से पास होकर निकले छात्र व छात्राएं पूरी दुनिया में खैर साहब का नाम रोशन कर रहे हैं। शबाना अंजुम, रीता देवी, अलका पांडेय, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें