फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीमा क्लेम ठुकराना पड़ा महंगा, कंपनी को देने होंगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। हादसे में बेटे की मौत के बाद क्लेम न मिलने के मामले में आयोग के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा और सदस्य अजय प्रकाश सिंह की पीठ ने गौर क्षेत्र के बलिया गांव निवासी राम उजागर के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वर्ष 2021 से देनी होगी। राम उजागर ने अधिवक्ता राम आशीष वर्मा के जरिये परिवाद दाखिल किया था। उनके पुत्र सुनील (28) का एसबीआई की गौर शाखा में बचत खाता था।
सुनील प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमित थे। दो जुलाई 2021 की रात वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। अटर गांव के पास सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकरा गई और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें