फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर रासुका
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के उकड़हवा में 15 मई को हुई थी घटना
आरोपी संदीप व पार्वती को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ढाई वर्ष के मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपित सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग टोला दरियापुर जगंल टोला उकड़हवा निवासी संदीप पर रासुका की कार्रवाई की गई है। इससे पहले संदीप की प्रेमिका व सह अभियुक्त पार्वती पर भी पुलिस रासुका लगा चुकी है।
थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुमोदन मुख्य आरोपी संदीप पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। वर्तमान में हत्यारोपी संदीप व पार्वती दोनों जिला कारागार में निरुद्ध हैं। घटना के बाद कई दिनों तक गांव में तनाव रहा। गांव में सोनहा पुलिस के अतिरिक्त जनपद के कई थानों की पुलिस, पीएसी तैनात रही। उच्चाधिकारी भी गश्त करते रहे और लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य करने में कई दिन लग गए थे। थाना सोनहा के परसा खुर्द बुजुर्ग दरिया पुर जंगल टोला उकड़हवा में 15 मई 2021 को ढाई साल के रितेश पुत्र जवाहिर लाल का अपहरण हुआ था। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन में सामने आए सुराग के आधार पर 16 मई को आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित की निशानदेही पर अपहृत रितेश के शव को खाजेपुर के जंगल से बरामद किया गया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि गांव की ही एक महिला पार्वती से उसका प्रेम संबंध था। पार्वती का मृतक रितेश के परिवारीजनों से पूर्व में विवाद हुआ था। उसी रंजिश में ही संदीप के साथ मिलकर पार्वती ने मासूम के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। उसके बाद पुलिस ने पार्वती को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से मृतक मासूम रितेश की चप्पल तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद हुई थी। इसी हत्याकांड में आरोपित पार्वती पर रासुका की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत की अफवाह पर कई बार सनसनी
हत्याभियुक्त संदीप की जमानत की गांव में दो बार अफवाह उड़ी और लोग दहशत में आ गए थे। लोगों में उसके नाम का खौफ है। दोनों बार गांव में पुलिस को जाकर सफाई देनी पड़ी थी कि उसकी जमानत नहीं हुई है। माना जा रहा है कि रासुका लगाए जाने के पीछे एक यह कारण भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें