फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की नवजात की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की नवजात की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र की किशोरीने 15 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म
दुबौला (बस्ती) कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाले किशोरी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 15 दिन पहले महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद परिजन उसे गांव ले आए थे। पीड़िता के पिता ने उसके लालन-पालन का जिम्मा उठाया था, लेकिन सोमवार की दोपहर अचानक नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग आननफानन उसे सीएचसी कप्तानगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 13 जून को यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब 15 वर्षीय किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। बाद में जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मेडिकल कराया तो किशोरी गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें