फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुमार बोले-अपनी मर्जी से गया था, पर लौटने नहीं दिया

विज्ञापन
सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर से बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रामकुमार बोले-अपनी मर्जी से गया था, पर लौटने नहीं दिया
विज्ञापन

सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव के घर से शुक्रवार को पुलिस ने छुड़ाया था ब्लॉक प्रमुख को
ब्लॉक प्रमुख के साले ओमप्रकाश ने थाने में दर्ज कराया है अपहृत कर बंधक बनाने का केस
23 अक्तूबर 2021 को परिवार सहित लापता हो गए थे बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार
बस्ती। सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव के घर से शुक्रवार रात छुड़ाए गए बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार ने रविवार को कहा कि वह अपनी मर्जी से गए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें जबरन रोक लिया गया। वहीं, सपा विधायक का कहना है कि रामकुमार मर्जी से परिवार सहित उनके घर रह रहे थे। जबकि, एसपी का कहना है कि सोमवार को कोर्ट में वादी और ब्लॉक प्रमुख का बयान होना है। इसके बाद पुलिस आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पांच माह से लापता बताए जा रहे बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को शुक्रवार को पुलिस ने सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव के घर से बरामद किया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च की शाम थाना कलवारी में रामकुमार के साले ओमप्रकाश ने तहरीर दी थी कि उनके जीजा रामकुमार बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख हैं। उन्हें 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव अपने साथ ले गए थे। 17 मार्च की रात रामकुमार ने उन्हें फोन करके बताया कि महेंद्रनाथ उन्हें अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हैं। एसपी के मुताबिक ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी सौंपी है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें उनके गांव कलवारी थाने के खलील पट्टी पहुंचा दिया। पुलिस ने विधायक पर अपहरण व बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से ब्लॉक प्रमुख को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें