फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झाड़ियों से घिरा राम जानकी मार्ग, हादसे का खतरा

Sun, 23 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग की दोनों पटरियां झाड़ियों से घिर गई हैं। जगह-जगह लगे संकेतक और साइन बोर्ड भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों कोहरा भी पड़ने लगा है। इससे राहगीरों को यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ संकेतक के रेडियम भी मिट गए हैं।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए झाड़ियों में छुट्टा जानवर भी बैठे रहते हैं। पता नहींं कब वह बीच सड़क पर आ जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बेदपुर, तिवारीपुर, गौरा, भनखरपुर, मझियार गांव के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। राहगीर भारतवीर, राहुल, कन्हैया, उमाशंकर, पिंटू, राम तीर्थ, रामदरश, विजय आदि का कहना है कि कोहरे के समय में राम जानकी मार्ग पर यात्रा बहुत संभल कर करनी पड़ रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द की झाड़ियों को कटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें