फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, कल हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार से बादलों की आवाजाही का क्रम शुरू हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पुरवा हवा के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मई से आंधी-बारिश की संभावना है।
बुधवार को पुरवाई चलने तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि हवा में नमी के कारण उमस भी अधिक रही। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब देशों की ओर से आने वाली हवा अपने साथ धूल लेकर आ रही है। शुक्रवार व शनिवार को धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 29 मई से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचने का अनुमान है। इससे चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों पर विकसित होगा। इन दोनों सिस्टम के कारण न सिर्फ पहाड़ों पर, बल्कि मैदानी भागों में बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें