उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है, जिसमें से 42 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉक्टर फखरे यार हुसैन ने की है।
उन्होंने बताया कि ये चारों पॉजिटिव मुंबई से 16 से 22 मई के बीच ट्रक और बसों से बस्ती आए थे। वहीं डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक नए रोगियों के मिलने के बाद कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 104 हो गई है।