बस्ती। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई खाद्य पदार्थ के दुकानों पर छापेमारी की। गांधीनगर में भारतीय स्वीट्स से तीन नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी ने भारतीय स्वीट्स गांधीनगर में जांच की। यहां से तीन सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन
जिसमें खजूर लड्डू, मूंगदाल लड्डू और गुझिया का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम रौता चौराहा स्थित आनवी डेयरी पर पहुंची। यहां खोवा का एक नमूना लिया गया। वहां से निकली टीम वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड रोडवेज पहुंची। यहां से तीन नमूना लिया गया।
किशमिस, काली मिर्च और पापड़ का नमूना भरा गया। बताया कि जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि होली के दृष्टिगत छापे की कार्रवाई जारी है।