फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की दीवार टूटी, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया की दीवार टूटी, दर्जनों गांवों में घुसा पानी
विज्ञापन

मनोरमा के अइलहवा व कुसमौर घाट के बंधे पर बनी है पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंकंदरपुर। मंगलवार रात करीब 9 बजे मनोरमा नदी पर कुसमौर घाट से अइलहवा के मध्य बंधे पर स्थित एक पुलिया का दीवार टूट गई। जिससे मनोरमा नदी का पानी आबादी की तरफ बढ़ने लगा है। यहां आसपास के गांव में नदी के विकराल रूप को देखकर अफरा तफरी मच गई है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं। तटबंध के हालात देखकर सभी चिंतित हैं। आनन-फानन में स्थिति की जानकारी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी अपनी टीम के साथ बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की माने तो पुलिया की दीवार टूटने से करीब तीन मीटर चौड़ाई में तटबंध के नीचे से पानी आबादी की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते अइलहवा, जाटवलिया, करिगहना, हडही, कुसमौरडीह और सेहरिया समेत दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैलने की आशंका है। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी ने बताया कि पुलिया की दीवार टूटने से भारी मात्रा में पानी आबादी की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है, मगर पानी का वेग तीव्र है, जिससे बचाव में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें